Site icon OmExpress

इस मंत्री ने ब्राह्मणों को बताया भिखारी, सीएम ने कर दिया बर्खास्त

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत (76) को उनके मंत्रालय से बर्खास्त कर दिया। एक मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।Ó वहीं मुख्यमंत्री पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं सख्ती से नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ (दामोदर) राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है।

राउत बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष भी हैं। पटनायक ने आगे कहा, ‘उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए माननीय राज्यपाल को एक पत्र भी भेजा गया।Ó हालांकि, राउत इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर थे। खबरों के अनुसार उन्होंने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे। पारादीप से 76 वर्षीय विधायक ने कहा था, ‘राज्य के किसी भी हिस्से में कोई आदिवासी भीख नहीं मांग रहा, जबकि बस पड़ाव जैसे स्थानों पर ब्राह्मणों को भीख मांगते कोई भी देख सकता है।Ó राज्य में ब्राह्मणों की आबादी नौ फीसदी है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया था।

Exit mobile version