Site icon OmExpress

सुजानदेसर में  हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सैकड़ों वर्ष पुराने सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर में आज दशमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लोक देवता बाबा रामदेव के चरणों में धोक लगाई। पुजारी किशनलाल कच्छावा नेजानकारी देते हुए बताया कि अलसुबह से बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरु हो गई। बताया जाता हैकि सैकड़ों वर्ष पूर्व संत हीरानन्द जी के स्वप्न में बाबा रामदेव जी ने दर्शन दिए उसके बाद यहां मंदिर की स्थापना की गई। आज भी बीकानेर व आसपास गांवों से श्रद्धालू यहां दर्शन के लिए आते हैं।(PB)

Exit mobile version