Site icon OmExpress

न्यास अध्यक्ष रांका ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

गुरुवार को वार्ड नं. 48, 56 व 2 में हुए विकास कार्यों का अमरसिंहपुरा में लोकार्पण किया गया। नगर विकास न्यास सचिव आर.के. जायसवाल ने बताया कि वार्ड 48 में 21.76 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 56 में उस्मान गनी राठौड़ की दुकान के सामने तथा कृपाल भैरव मंदिर जाने वाली गली आदि स्थान पर 4.26 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड नं. 2 में अन्त्योदयनगर योजना के एबीसी एवं डी सेक्टर पार्कों की मरम्मत का 4.86 लाख रुपए की लागत से करवाए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

क्षेत्र के चन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सचिव आर.के. जायसवाल, मनोनीत पार्षद लक्ष्मी कंवर हाडला, भाजपा शहर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, भाजपा जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद समीउल्ला, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश बापेऊ, जगदीश राय गुप्ता, नृसिंह राजपुरोहित, सुखलाल बुलन्दी, राकेश बजाज, अजय चौहान, गजराजसिंह, ओंकार सिंह, भगवानदास गोयल तथा वीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version