Site icon OmExpress

UAE के बाद एक और अरब देश में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर,

जमीन देने के लिए पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, : भारत सरकार लगातार अरब देशों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बना रही है और मोदी सरकार की कोशिश मिडिल ईस्ट में स्थिति देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्ते को नये आयाम पर ले जाना है और इसके लिए मोदी सरकार लगातार ‘मिडिल ईस्ट’ पॉलिसी पर तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा से टेलीफोन पर बात की है और उनका आभार जताया है। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी, कि बहरीन सरकार ने भी हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन दे दी है।

Exit mobile version