Site icon OmExpress

UP मे पत्रकार गोली मारकर हत्या बाद अस्पताल में मौत

– परिवार ने शव लेने से किया इनकार -कहां पहले आरोपी को पकड़े

गाजियाबाद।यूपी गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो गई है।यशोदा अस्पताल में पत्रकार विक्रम जोशी का इलाज चल रहा था।विक्रम जोशी को विजय नगर इलाके में बदमाशों ने घेरकर गोली मारी थी । विक्रम जोशी पर हमला भांजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने किया था। विक्रम जोशी के भांजे का कहना है कि कमाल-उ-दीन के बेटे सहित कुछ लड़के मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे।मेरे मामा घर आ रहे थे, जब कमाल-उ-दीन के बेटे ने उन पर हमला किया और उन्हें गोली मार दी ।मुख्य आरोपी के पकड़े जाने तक हम अपने मामा के पार्थिव शरीर को नहीं लेंगे। घटना के विरोध में वहा के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर अपराधियों को पकड़ने ओर योगी सरकार से पत्रकार परिवार को न्याय की कर रहे हैं मांग।

Exit mobile version