Site icon OmExpress

राठौड़ पुन: बने आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष

 

जयपुर। जयपुर नगर निगम के महापौर विष्णु लाटा ने आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ पिंकसिटी प्रेस क्लब के प्रांगण में दिलाई। चुनाव अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने उपेन्द्र सिंह राठौड़ को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। यह चुनाव आगामी तीन वर्ष के लिए है।


महापौर लाटा ने उपेन्द्र सिंह राठौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नागर, उपाध्यक्ष विष्णुदत्तशर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अभय जोशी, जयपुर से अध्यक्ष रघुवीर जांगिड़, पाली से अरूण जोशी, जैसलमेर से मानसिंह देवड़ा,चूरू से मुरली बोचीवाल व किशन उपाध्याय, ब्यावर से विमल चौहान, सहारा समय के दीपक गोस्वामी सहित, चूरू, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली जिलों के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

लाटा ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का हमेशा प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने राठज्ञैड़ को माा पहनाकर स्वागत किया और बधाइयां दी।

Exit mobile version