Site icon OmExpress

चेतावनी : अभी और रहेगी आंधी-बारशि और शीतलहर

बीकानेर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। तेज धूप से राहत पा रहे बीकानेर के लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास हुआ है, धूप निकलने की संभावना भी कम है। इधर, भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन मिजाज बिगड़ा तो फिर शीतलहर हाड़ कंपा ने लगी।


दरअसल, मौसम विभाग ने बीकानेर समेत राजस्थान के कई जिलों में चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है। इसका असर यहां भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बारिश, आंधी, शीतलहर चलने की संभावना है। बुधवार को मौसम सामान्य रहा। गलन रही, लेकिन तेज धूप से लोगों को राहत मिली। धूप सेकने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। दफ्तरों में भी कर्मचारी धूप सेकते देखे गए।(PB)

Exit mobile version