Site icon OmExpress

सांखला आजीवन भरेंगे पानी का बिल


बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर में पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल सांखला द्वारा पानी का कनेक्शन, पूरी फिटिंग करवाई गई है। उन्होंने आजीवन पानी खर्च का बिल जमा करने की भी व्यवस्था की है। इसी प्रकार पूर्व सचिव आनंद व्यास ने अपनी तरफ से एक आलमारी का सहयोग स्थानीय संघ के कार्यालय में उपयोग बाबत भेंट की है।

स्थानीय संघ के प्रधान भवानी शंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल और सचिव प्रभुदयाल गहलोत को श्री व्यास ने हिमालय वुडवेज रमेश कुमार मोदी के साथ आलमारी भेंट की। स्थानीय संघ के तीनों पदाधिकारियों ने दोनों भामाशाहों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है और उनसे संस्था के प्रति अपना स्नेह व सहयोग कायम रखने का आग्रह किया है।

Exit mobile version