Site icon OmExpress

किसानों और देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया जल संकल्प

बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं नोखा के लोकप्रिय विधायक रामेश्वर डूडी द्वारा भाजपा के कुशासन के अंत और किसान सशक्तिकरण के लिए गांवों में जल संकल्प का आव्हान किया था। कल मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र झालारापाटन से इसकी शुरूआत हुई थी, नोखा वासियों ने आज का दिन व समय चुना, जब मुख्यंमत्री नोखा क्षेत्र में मौजूद थी । बीकानेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में आज सुबह ऐतिहासिक ‘राणोराव तालाबÓÓ में किसानों और देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संकल्प लिया। मुख्यमंत्री आज नोखा क्षेत्र में अपनी कथित गौरव यात्रा का रथ लेकर पहुंची है, किसान को कर्ज माफी पर धोखा देने वाली, किसान आत्माहत्या पर संवेदनहीन, युवा को रोजगार देने और महिला के सम्मान की रक्षा में विफल, उनकी सरकार गौरव यात्रा निकाल प्रदेश की जनता के दर्द का उपहास उडा रही है। इसलिए किसान युवा गांवों में जल संकल्प लेकर भाजपा के कुशासन के अंत के लिए दृढ़ प्रतिज्ञय है। देहात अध्यक्ष़्ा महेन्द्र गहलोत ने इस मौके कहा कि बीकानेर जिले में जल संकल्प के जरिय किसान सशक्तिकरण के संकल्प का अभियान अनवरत जारी रहेगा।


देहात अध्यक्ष गहलोत ने पांच सौ वर्ष पुराने ‘राणोराव तालाबÓÓ की स्थिति को देख व भांप कर कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में बैठने से पूर्व घोषणा की थी, कि राज्य के तमाम पराम्परागत जलस्त्रोंतों जैसे कुआ, बावडी, तालाब, नदी, नहर को जिर्णोधार कर संरक्षित किया जाएगा। लेकिन आज इस तालाब मेें भारी वर्षात के बावजूद नाममात्र का पानी आया है, और उसकी वजह यह है, कि पायतन व तालाब का संरक्षण नही हो रहा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने थौथी घोषणाएं तो कर दी परन्तू साढे चार वर्ष में घोषणाओं को पूर्ण नही किया, अब मुख्यमंत्री राजे जनता के पैसे से जनता को सामूहिक रिश्वत दे रही है तथा सरकारी खर्च पर गौरव यात्रा कर रही है।

इस अवसर नोखा शहर ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेधवाल, नोखा महिला ब्लॉक अध्यक्ष राधा भार्गव, महिला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा देवी पचांरिया, जि.प.स.जगदीष पवांर, पूर्व शहर अध्यक्ष केषरीचन्द भूरा, सरपंच एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष दीपाराम ळोळ, पेंशन प्रकोष्ठ गणेशाराम, पूर्व सरपंच केसू गोदारा, भंवर लखारा, गोर्वधन लखारा, जेठाराम भाट, मादूराम सोनी, पुखराज सुथार, रूपाराम प्रजापत, हसन कायमखानी, मुमताज बानो, आईटीसेल रामरतन कडवासरा, आईटीसेल श्रीराम डेलू, कन्हैयालाल कडवासरा, जीतू कस्वा, सरपंच ओमप्रकाश लेधा, धूडसिंह रोडा, किशनलाल धारणिया आदि मौजूद रहे।(PB)

Exit mobile version