Site icon OmExpress

हमें बहुत सुकून मिलता है जब कोई बिछड़ा अपनो से मिलता है

बीकानेर। रेल्वे स्टेशन पर लावारिश घूमता पाया गया मूकबधिर बालक जिसकी आयु लगभग 12 वर्ष है चाइल्ड हैल्प लाईन के माध्यम से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई. के शर्मा योगी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होने 4 मार्च 2018 को बालक को विमंदित गृह सेवाश्रम में अस्थाई प्रवेश देकर आधार कार्ड बनवाने के आदेश दिये। बालक का पहचान का नाम ‘शिवम रखा गया। बालक को पी.बी.एम. अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु भी दिखलाया गया व राजकीय मूकबधिर विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया जारी थी। बालक से समय -समय पर काउंसलिंग के दौरान लिखवाया जाता था, तो वह ‘गुरूमुखी लिपि में अपना नाम सूरजमान लिखता था।

बालक के आधार कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया गया व ओपचारिकता पूर्ण की गई। दो दिन पूर्व आधार कार्ड के आधार पर ज्ञात हुआ कि ‘शिवम का वास्तविक नाम सूरजमान है एवम् वह कोरनावाली, जिला फ जिल्का (पंजाब) का रहने वाला है उसके भाई सोनू सिंह से संपर्क किया गया जो कि आज सेवाश्रम पहुंचा सूरज मान से मिल कर नाच उठा। सूरजमान को परिवार से मिलवाने में सेवाश्रम प्रबन्धक मनोज कुमावत के विशेष प्रयास रहे ।
आज जिला कलेकटर एन.के. गुप्ता ने अपने कार्यालय में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाई. के. शर्मा ‘योगी व सामाजिक न्याय विभाग के उपानेदेशक एल.डी. पँवार की उपस्थिति में सूरज भान को उसके बडे भाई सोनू सिंह के सुपुर्द किया गया।
सोनू सिंह के साथ आये उसके रिश्तेदार सेवाश्रम में अपने ‘सूरजÓ को देखकर भाव विभोर हो उठे। बालक की खुशी का कोई ढिकाना नही था। बालक के परिजनों ने आश्रम के कार्मिकों व समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version