Site icon OmExpress

महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम

बीकानेर। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय के नये सत्र के आरम्भ को मंगल भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना ने छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के व्याख्यातागण ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना प्रेषित की। सीनियर छात्राओं ने नव-प्रवेशित छात्राओं के साथ अभिनंदन परिचय कार्यक्रम रखा। जिसमें सिनियर छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत के साथ हर समय सद्भाव पूर्ण सहयोग की भावना अभिव्यक्त की।

Exit mobile version