Site icon OmExpress

सांसद अभिजीत मुखर्जी का किया स्वागत

बीकानेर। लूनकरनसर विधानसभा क्षेत्र में पीसीसी मेम्बर डॉ. राजेंद्र मूंड के संयोजन में चल रही किसान अधिकार यात्रा के चतुर्थ चरण के समापन के अवसर पर मंगलवार को नापासर में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करने सांसद मुखर्जी बीकानेर आए हैं।रेलवे स्टेशन पहुँचने पर मुखर्जी का डॉ. राजेन्द्र मूंंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर किसान नेता महिपाल सारस्वत, पीसीसी मेम्बर आशाराम सारण, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल ज्याणी, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लेखराम धतरवाल, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हेतराम गोदारा लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, सुनील टांंडी, शैलेन्द्र गोदारा, राजस्थान यूथ क्लब अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रेम गोदारा एडवोकेट, रतीराम गोदारा, हरीश मूण्ड, तेजपाल गोदारा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version