Site icon OmExpress

राहुल गांधी का अभिनन्दन करने पहुंची महिला ने ये क्या कर दिया

नई दिल्ली/अहमदाबाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के वलसाड में एक रैली को संबोधित किया। यहां मंच पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के सामने उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला ने उन्हें चूम लिया।

इस पूरे वाकये का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विडियो में दिखाई देता है कि माइक से राहुल गांधी के सम्मान में उनका स्वागत संबोधन किया जा रहा था।

इसी दौरान महिलाओं का एक समूह मंच पर पहुंचता है। महिलाओं को स्वागत के लिए आता देख राहुल गांधी सम्मान के साथ खड़े हो जाते हैं तभी सबसे आगे पहुंची महिला उनके गाल को चूम लेती है। कांग्रेस अध्यक्ष भी मुस्कुरा कर रह जाते हैं। महिलाओं के इस समूह ने राहुल का माल्यार्पण भी किया।

चार साल पहले भी हुआ था कुछ ऐसा: 2014 में भी असम दौरे के दौरान राहुल को इस तरह की असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। तब पार्टी उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी को जोरहाट में एक कार्यक्रम में अचानक दो महिलाओं ने चूम लिया था।

Exit mobile version