Site icon OmExpress

यूपी में तलाक पीडि़त महिलाओं ने सीएम योगी को भेजी राखी

लखनऊ। तीन तलाक के खिलाफ जंग लड़ रही पीडि़ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को राखी भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। यूपी प्रदेश में मेरा हक फाउंडेशन से जुड़ी तलाक पीडि़त और घरेलू उत्पीडऩ का शिकार मुस्लिम महिलाओं ने इस रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री को रक्षा धागा भेजकर अपने साथ हुए उत्पीडऩ के खिलाफ इंसाफ की गुहार लागई है। इन महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री उनके भाई है और उन्हें मुख्यमंत्री से इंसाफ की पूरी उम्मीद है। फाउंडेशन की लगभग 60 महिलाएं पिछले दो दिनों से राखियां इकठ्ठा कर रही थी और यह राखियां मुख्यमंत्री को भेजी। ताकि मुख्यमंत्री इस रक्षा धागे के बदले उनकी मदद करें और उन्हें इंसाफ दिलाएं।

रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त में सफर करने की सुविधा एसी से लेकर सामान्य सभी बसों में रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कल परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के पर्व पर यूपीएसआरटीसी की एसी सहित सभी बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।
बहनों के लिए यह सुविधा आज रात 12:00 बजे से 26 अगस्त की रात 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले बीते वर्ष भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की थी। बीते वर्ष सरकार के ऐलान के बाद रक्षाबंधन के दिन करीब एक लाख महिलाओं ने प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में सफर किया था। सावन की पूर्णिमा पर कल रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।(PB)

Exit mobile version