Site icon OmExpress

शक्ति के बिना संसार शून्य:भावनाथ

बीकानेर । शक्ति के बिना सारा संसार शून्य है,विष्णु हो या महादेव शक्ति के बिना कुछ करने में समर्थ नही ।ये उद्गार नथूसर गेट के बाहर आशापुरा मन्दिर प्रांगण में चल रहे विश्व कल्याणार्थ शत चण्डी महायज्ञ में संत भावनाथ महाराज ने व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि भगवान हो या आदमी हर व्यक्ति को शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो तभी संसार मे उसके पास पावर होता है । पावर चाहिये तो शक्ति की आराधना करें ,और शक्ति रूपी नारी का सम्मान करें ।


इस अवसर पर रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बीकानेर शहर में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिये । ऐसे अनुष्ठान शहर से शहर में न केवल आध्यत्मिक वातावरण बनता है बल्कि संस्कार भी आते है ।
अम्बे मंडल के सदस्य व आयोजन समिति के प.ससूर्यनारायण ओझा प.जितेंद्र ओझा व प्रकाश ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया ।इससे पूर्व आचार्य सूर्यनारायण व रमेश ओझा ने देवी के पात्र ,आवरण पूजा की व बीज मन्त्रो से यज्ञ में आहुतियां दिलाई । पण्डित मदन,गणेश,छंगाणी ने माता का फूलों से श्रंगार किया । यज्ञ 20 तारीख को सम्पन्न होगा तथा भण्डारा किया जाएगा ।(PB)

Exit mobile version