Site icon OmExpress

वर्षों बाद सड़क बनने पर न्यास अध्यक्ष का जताया आभार

सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

बीकानेर। गुरुवार को नगर विकास न्यास द्वारा वार्ड नं. 5 में हुए सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर विकास न्यास सचिव आर.के. जायसवाल ने बताया कि वार्ड नं. 5 में करीब 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जस्सूसर मंडल महामंत्री दिनेश सांखला ने बताया कि वर्षों से इस क्षेत्र में सड़क का अभाव था तथा इस बारे में ‘यूआईटी चैयरमेन आपके द्वारÓ अभियान के दौरान न्यास अध्यक्ष रांका को भी अवगत करवाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में करीब दो करोड़ के कार्य पारित किए गए। जस्सूसर मंडल के दीपक व्यास ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 50 लाख के कार्य करवाने पर क्षेत्रवासियों ने न्यास का आभार जताया तथा नत्थूसर विकास समिति द्वारा न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, न्यास सचिव आर.के. जायसवाल, भाजपा के गोकुल जोशी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, महामंत्री दिनेश सांखला का अभिनन्दन किया गया।
हाईमास्ट लाइट की हुई घोषणा- न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के समक्ष क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोहल्ले में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इस पर न्यास अध्यक्ष रांका ने दीनदयाल पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया।
यह रहे उपस्थित- मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि लोकार्पण अवसर पर भाजपा शहर जिला मंत्री चांदरतन सांखला, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष आनन्द सोनी, धनाराम कच्छावा, लखपत सांखला, पवन महनोत, शंभु गहलोत, प्रणव भोजक, सत्यनारायण गहलोत, मुकेश सांखला, बख्ताराम सांखला, शेखर आचार्य, दिलीप सुथार, लालचन्द तंवर, दिनेश चौधरी, मनोज पडि़हार, करणीदान चारण, पार्षद मोहम्मद ताहिर, रजत पडि़हार, नरेन्द्र भादाणी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Exit mobile version