Site icon OmExpress

अपना घर आश्रम एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने फिर दिखाई मानवता

बीकानेर। बेडिय़ों में जकड़ा, दाढ़ी बढ़ी और एकदम कमजोर सा दिखने वाले शख्स की सुध लेने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के जुगल राठी व अपना घर आश्रम की टीम लूणकरनसर के जगदेववाला गांव पहुंची। जिला उद्योग संघ के डी.पी. पच्चीसिया ने बताया कि अपना घर आश्रम में सूचना पहुंची की 417 आरडी में एक व्यक्ति गत बीस वर्षों से मानसिक रूप से बीमार पड़ा है, जिसकी खैर-खबर लेने वाला कोई नहीं है।

सूचना मिलते ही जुगल राठी, कमला कल्ला, एडवोकेट जयनारायण व्यास तथा अपना घर आश्रम की टीम मौके पर पहुंची और उसे गाड़ी में बिठा कर अस्पताल में इलाज प्रारंभ करवा दिया गया है। अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि लक्ष्मण घरवालो से मारपीट करता था तथा गाँव मे उत्पात मचाता था अब लक्ष्मण को इलाज के बाद इसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया जायेगा अपना घर आश्रम सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है।(PB)

Exit mobile version