गंगाशहर 14 जून। आचार्य महाप्रज्ञ जी के जन्म शताब्दी दिवस पर कोरोना काल में जनसेवार्थ के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जून, 2020 रविवार को तेरापंथ किशोर मंडल, गंगाशहर द्वारा नैतिकता का शक्तिपीठ तुलसी समाधि स्थल परिसर में ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर मशीन भेंट की। मुनिश्री कुशलकुमार जी ने मंगलपाठ सुनाया। ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर मशीन का उद्घाटन आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि तेरापंथ किशार मंडल ने जो जनसेवार्थ कार्य किया है उससे प्रतीत होता है कि तेरापंथ धर्मसंघ का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि यह पहली तेरापंथ समाज की संस्था है जिसने नैतिकता के शक्तिपीठ को मशीन भेंट की है। तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़ ने कहा कि हैंड सैनेटाइज करके आमजन कोरोना महामारी से बच सकता है। इस महामारी से दूरी रखना ही इससे बचाव हो सकता है। किशोर मंडल के संयोजक गुनित आंचलिया ने कहा कि शक्तिपीठ परिसर में रोजाना अनेक श्रद्धालुओं का आना होता है इस मशीन की उपयोगिता इस परिसर में बहुत ज्यादा है और वर्तमानकाल में इसकी आवश्यकता भी है।

उन्होंने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की अंग्रेजी दिनांक के अनुसार आज जन्म शताब्दी का दिन है। उनका जन्म टमकोर में 14 जून, 1920 को हुआ था। रवि सेठिया ने बताया कि किशोर मंडल ने यह निर्णय लिया कि शक्तिपीठ परिसर में ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर मशीन लगाई जाए जिससे यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं कोरोना से दूरी रख सके। उन्होंने बताया कि इस हैंड सैनेटाईजर मशीन को 28 किशोरों ने अपनी जेब खर्च से राशि बचाकर मशीन भेंट की है। इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूण्यिा, तेयुप मंत्री देवेन्द्र डागा, सहमंत्री भरत गोलछा, संस्थापक कन्हैयालाल रामपूरिया और तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर की टीम उपस्थित थी।

You missed