● आम आदमी पार्टी ने जनपद में किया सदस्यता अभियान शुरू,
● राज्यसभा सांसद ने किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ,
● जनपद की हर विधानसभा मे 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य,
● भरथना विधानसभा मे पधारे पर सांसद का जोरदार स्वागत,
Masood taimuri
इटावा।इटावा दिल्ली प्रदेश सरकार के राज्यसभा सांसद सजंय सिंह ने कहा है कि आम जनमानस के प्रति समर्पित केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को जब उत्तर प्रदेश की जनता समझ जायेगी। तो वह स्वतः ही आम आदमी पार्टी का सहयोग -करेगी। पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता केजरीवाल मॉडल का प्रचार-प्रसार करके जन-जन तक पहुँचाने के लिए अभी से जुट जाये। उत्तर प्रदेश की जनता के अपार समर्थन और विश्वास के साथ आप उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनायेगी।
राज्यसभा सांसद सजंय सिंह गुरुबार को इटावा जनपद की भरथना विधानसभा के कस्बा में आजाद रोड स्थित हनी होम गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करने पहुँचे थे। सदस्यता अभियान के शुभारम्भ दौरान राज्य सभा सांसद यूपी प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के मॉडल की राजनीति करती है। पार्टी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा,चिकित्सा,परिवहन, अपराधमुक्त,भ्रष्टाचार का विनाश करना है। तभी उत्तर प्रदेश का अन्तिम व्यक्ति खुशहाल हो सकता है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि पार्टी का पदाधिकारी अपनी अहम जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाये। हमारा लक्ष्य पूरे प्रदेश में एक माह के अन्दर एक करोड नये सदस्य बनाने का भरथना- आम जनमानस के प्रति समर्पित केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को जब उत्तर प्रदेश की जनता समझ जायेगी। तो वह स्वतः ही आम आदमी पार्टी का सहयोग करेगी। पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता केजरीवाल मॉडल का प्रचार-प्रसार करके जन-जन तक पहुँचाने के लिए अभी से जुट जाये। प्रदेश की जनता के अपार समर्थन और विश्वास के साथ आप पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनायेगी।

राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुरूवार को इटावा जनपद की भरथना विधानसभा के भरथना कस्बा में आजाद रोड स्थित हनी होम गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करने पहुँचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के मॉडल की राजनीति करती है। आप का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा,चिकित्सा,परिवहन,भ्रष्टाचार अपराधमुक्त,का विनाश करना है। तभी उत्तर प्रदेश का अन्तिम व्यक्ति खुशहाल हो सकेगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि पार्टी का पदाधिकारी अपनी अहम जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाये। आप का पूरे उत्तर प्रदेश में एक माह के अन्दर एक करोड नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसके चलते प्रत्येक विधानसभा में कम से कम पच्चीस हजार सदस्य बनाये जाने हैं। इससे पूर्व पार्टी के ब्रजलाल लोधी,फैजल वारिसी, तरूण यादव,देवल कोरी,ओमान सिद्दकी, धर्मेन्द्र सिंह,अश्वनी कुमार मिश्रा,रूचि यादव,एसपी सिंह,डॉक्टर आशीष कुमार, संजीव शाक्य,इकरार अहमद,डॉक्टरश्रद्धा चौरसिया,ऋचा कुशवाह आदि प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों ने भी सदस्यता अभियान को सम्बोधित किया और सांसद संजय सिंह का भारी भरकम पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया। सदस्यता अभियान में विशेष रूप से रजनीश पोरवाल कल्लू, सार्थक यादव के अलावा भारी संख्या में पार्टी समर्थकों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।