इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय जैन फोरम के प्रतिनिधिमंडल और इंदौर शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर प्रत्याशी एवं विधायक श्री संजय शुक्ला की बैठक संपन्न हुई जिसमें श्री शुक्ला द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से जैन समाज के अधिकांश उम्मीदवारों को टिकट देने की सहमति और विश्वास दीया। ज्ञात रहे इंदौर शहर में 28 वार्ड ऐसे हैं जोकि जैन बाहुल क्षेत्र हैं। श्री संजय शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सदैव जैन समाज का सम्मान किया गया और उन्हें पार्टी ने हमेशा प्राथमिकता दी। यह वही पार्टी है जिसने विगत कई वर्षों से लोकसभा, विधानसभा में अधिकतर जैन समाज के व्यक्ति को इंदौर शहर से टिकट दिए गए। आज भी संगठन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कई पद पर जैन व्यक्ति ही है। श्री संजय शुक्ला ने इस अवसर पर शहर की समस्याओं को लेकर बड़े विस्तृत रूप से बताया कि व्यापारी एवं पीढीयो से रहने वाले निवासी आज कैसे व्यथित है। देश में सबसे ज्यादा जलकर के बावजूद कई इलाकों में पानी का संकट बरकरार है। उन्होंने कहा कि भारी भरकम संपत्ति कर, भवन नक्शा स्वीकृति की अथाह फिस और निगम निरीक्षक द्वारा व्यापारी को किये जाने वाली परेशानी से राहत दिलाएंगे। एक मेयर के रूप में दिल्ली की तर्ज पर अफसरशाही और ठेकेदारी की मिलीभगत के भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची को रोक कर कैसे उसी राशी से समुचित विकास किया जा सकता है वह योजना बतलाई। उन्होंने ध्यान आकर्षित किया की महामारी के दौर में कई स्थान ऐसे थे कि जहां स्थानीय प्रशासन कोविड पेशेंट को मेडिकल सुविधा दे सकते थे परंतु  ऐसा नहीं हुआ। बैठक में फोरम की ओर से कांतिलाल बम, अशोक मेहता, सुरेंद्र बाकलीवाल, निर्मल कासलीवाल, कैलाश नाहर, डॉ नरेंद्र धाकड़, पीयूष जैन, अनिल भोजे, प्रमोद डफरिया, अशोक मांडलीक, इंदर सेठी, डी के जैन, निलेश रांका, अनिल मेहता, अक्षय कासलीवाल, भगवंतसिह नागोरी, अशोक बंबोरिया, प्रवीण पाटनी, शैलेंद्र श्रीमाल एवं अनेक गणमान्य सम्मिलित हुए।