(समाजसेवा व साहित्यिक सेवा में किये गये अवदान के फलस्वरूप दी अहम जिम्मेदारी)

दौसा। साहित्य सेवा एवं समाजसेवा को समर्पित अखिल भारतीय साहित्य एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश(भारत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें संस्थापक विजय तन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पथिक, संस्थापक अध्यक्ष अनूप मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार दौसा,राजस्थान के निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी को उनके द्वारा किये गये सराहनीय साहित्यिक एवं समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय साहित्य एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की राष्ट्रीय कमेटी में “राष्ट्रीय सचिव” पद पर मनोनीत किया गया। सैनी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर परिवारजनों, समाजसेवियों, साहित्यकारों विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। कवि कृष्ण कुमार सैनी दौसा जिले के सक्रिय साहित्यकार है। इससे पूर्व भी कवि कृष्ण कुमार सैनी दर्जनों संस्थाओ में प्रमुख पदों पर जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर उन्होंने उच्च कार्यकारिणी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।