बीकानेर , 10 अक्टूबर 2020।
शहर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शिव शंकर हर्ष ने बताया की आज पीबीएम अस्पताल में कोरोना योद्धाओं का संम्मान समारोह आयोजित किया गया ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा पीबीएम अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉक्टर गुंजन सोनी की पूरी टीम (डॉक्टर्स ) को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक वरिष्ठ सेवादल नेता नरसिंह दास व्यास के सानिध्य सम्मान किया गया तथा बीकानेर शहर में कोरोना का महाविस्फोट पर चिंतन किया गया ।डॉक्टरों के उनकी सेवाओं पर सबने ताली बजाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर सेवादल की महिला नेता समाज सेवी सुजाता बजाज ने भी महिला डाक्टरों का संम्मान किया ।

कार्यक्रम का सञ्चालन धनसुख आचार्य ने किया तथा इस अवसर पर श्रीमती आशा स्वामी , राजू देवी व्यास, मुमताज शेख , अय्याज , नटवर जोशी , लालचंद गहलोत ,जाकिर ने भी अपने विचार प्रकट कर बीकानेर में कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब के जान आंदोलन पर अमल कर नो मास्क नो एंट्री पर ध्यान देकर मास्क लगाने पर जोर दिया ।