आगरा/शमसाबाद। सपा कार्यालय पर जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ.रामकरन निर्मल (प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी) ने योगी सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न दलित पिछड़ी जातियों का उत्पीड़न योगी सरकार में चरम पर है। आरक्षण से वर्तमान सरकारें खिलवाड़ कर खत्म कर रहीं हैं। अखिलेश सरकार की जनहित की योजनाओं को कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि जनता में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताइए। जिला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2022 में एकजुट होकर पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि केन्द्र व राज्य की दोनों सरकारों से जनता बहुत परेशान है। भाजपा सरकार पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है आम जनता बहुत परेशान है। सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सूबे में खुशहाली लानी है। इस मौके पर राजेन्द्र राठौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, तेजपाज यादव महासचिव, गौरव यादव रंजीत राठौर, सुनील जैन, कुसमलता यादव, सुलेखा श्रीवास्तव, रिषी बाल्मिक, अंसार कुरैशी आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।