

– कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा वाया बीकानेर एवं झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी वाया बीकानेर
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एवं झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट स्पेशल गाडी संख्या 02981, कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.10.20 से आगामी आदेश तक प्रत्येक सोमवार , मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को कोटा से 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02982, श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.10.20 से आगामी आदेश तक प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार व रविवार को श्रीगंगानगर से 17.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.55 बजे कोटा पहुंचेगी। ये रेलसेवा कोटा से लाखेरी, इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी , सवाईमाधोपुर,चौथ का बरवाड़ा , ईसरदा, वनस्थली निवाई , दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा , सांभर झील ,मकराना जं., डेगाना, नागौर, नोखा , देशनोक,बीकानेर,लालगढ. जं.,लूनकरनसर ,महाजन ,सूरतगढ जं. , पीलीबंगा ,हनुमानगढ ,सादुलशहर होते हुए अगले दिन श्रीगंगानगर पहुंचेगी व इसी रास्ते से वापसी में श्रीगंगानगर से सोम, गुरू, शुक्र व रवि को रवाना होकर अगले दिन कोटा पहुंचेगी।
नोटः- (1) यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी ।
(2) इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकालों का पालन करना, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा ।


झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी स्पेशल
गाडी संख्या 02997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.10.20 से आगामी आदेश तक प्रत्येक बुधवार, गुरूवार व रविवार को झालावाड़ सिटी से 15.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02998, श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.10.20 से आगामी आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व शनिवार को श्रीगंगानगर से 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.55 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी। ये रेलसेवा बुध, गुरू व रवि को झालावाड़ से सिटी,रामगंज मंडी,डकनिया तलाव
कोटा,लाखेरी, इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी , सवाईमाधोपुर,चौथ का बरवाड़ा , ईसरदा, वनस्थली निवाई , दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा , सांभर झील ,मकराना जं., डेगाना, नागौर, नोखा , देशनोक,बीकानेर,लालगढ. जं.,लूनकरनसर ,महाजन ,सूरतगढ जं. , जैतसर ,रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर होते हुए अगले दिन श्रीगंगानगर पहुंचेगी तथा वापसी में इसी मार्ग से श्रीगंगानगर से मंगल,बुध व शनिवार को रवाना होकर अगले दिन झालावाड़ पहुंचेगी।
नोटः- (1) यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी।
(2) इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकालों का पालन करना, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
