जयपुर: कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CMO में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है. सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित की गई है.

इसके साथ ही बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित करने के आदेश दिए गए है. साथ ही होम आइसोलेशन में रखे गए नागरिकों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी जाएगी. ऐसे लोगों को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी. वहीं किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने पर कड़ी रोक रहेगी.

अदालतों के कम्प्लीट शटडाउन से मुख्य न्यायाधीश का इंकार, हाइकोर्ट बार ने न्यायिक कार्य नही करने का किया ऐलान

प्रदेश में 31 मार्च तक धारा 144 लागू:
इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश भर में 31 मार्च तक धारा 144 लागू करने के आदेश दिए थे. बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया. CM ने अपील की है कि मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोग एकत्रित न हो.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह गंभीर:
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह गंभीर है और वे लगातार चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे हैं बुधवार को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ी मीटिंग हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए.