

बीकानेर, 13 अगस्त। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि प्रशासन, मेडिकल, पुलिस, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं ने दोहरी भूमिका निभाते हुए कोरोनावायरस से जंग में अतुलनीय योगदान दिया है।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने कहा कि महिलाओं ने सेवा, साहस और कार्यकुशलता से योद्धा शब्द की सार्थकता को साबित किया है। कोरोनावायरस एडवाइजरी की अनुपालना करवाने से लेकर बचाव गतिविधियों, और चिकित्सा सेवाओं में महिला कार्मिकों की ऊल्लेखनीय भूमिका निभाई है। कृष्णिया ने कहा कि आज इस संकट के समय अगस्त क्रांति के संकल्प को दोहराने की जरूरत है, ताकि हम कमजोर नहीं पड़ें और इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने में और सक्षम हो सके।


इस अवसर पर कमेटी के जिला संयोजक संजय आचार्य ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए सम्माननीय है, इस सम्मान से और सेवा करने की प्ररेणा मिलेगी। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, आंगनवाड़ी समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला एंव बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष और संजय पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, उपमहानिरीक्षक पंजीयन ऋषिबाला श्रीमाली, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया, सेटलमेंट आफिसर अर्चना व्यास, उपखंड मजिस्ट्रेट मीनू वर्मा, सीएमएचओ डा बी एल मीना, जिला कमेटी के सह संयोजक जाकिर हुसैन, साजिद सुलेमानी, डाॅ प्रभा भार्गव सहित विभिन्न विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
