श्री कोलायत !गांधी संकल्प पद यात्रा गुरुवार को कोलायत विधानसभा पहुंची। केन्द्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कपिलमुनि मंदिर में धोक लगाई व गुरुद्वारे में माथा टेका। उसके बाद कोलायत बाजार में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में मेघवाल ने गांधी जी के संदेशों को साथ-साथ प्लास्टिक बहिष्कार का संदेश आमजन तक पहुंचाया। मुख्य बाजार में आयोजित सभा में मंत्री मेघवाल ने कोलायत वासियों से कोलायत को पर्यटन क्षेत्र घोषित करवाने का वादा किया। साथ ही सांसद कोटे से कोलायत में विकास कार्यों के लिए पच्चास लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस गांधी संकल्प पदयात्रा में मेघवाल के साथ नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, नेता ताराचंद सारस्वत, प्रभात सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़, हनुमान मल सांखी, पन्नालाल पंवार, कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, किसन लाल गोदारा, श्याम सिंह हाडला, सुरेन्द्र बिश्नोई, इमीलाल नैन, भगवान देव सारस्वत, मुरलीधर सेन, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, हुकमाराम मेघवाल, छगनलाल प्रजापत, हरिराम धायल, ओम प्रकाश लोइयां, मदनदास स्वामी, खींयाराम सेन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे