देश भर में आजकल सबसे ज्यादा जो किताब खोजी जा रही है, उसका नाम ‘रेमिनिसेंस ऑफ़ नेहरू एज’ है | यह किताब पंडित नेहरु के निजी सचिव एम् ओ मथाई ने लिखी है | इसकी खोज एक अन्य खोज की प्रतिक्रिया स्वरूप हुई है | राजनीति में इन दिनों गड़े मुर्दे उखाड़ने की प्रतियोगिता हो रही है | जिसकी कोई हद नहीं है, उखाड़े गये मुर्दे की जांत-पांत उसके दोष की चर्चा सार्वजनिक करके हम देश को कहाँ ले जारहे हैं ? इस पर कोई विचार नहीं कर रहा है| इससे समाज जुड़ेगा का या टूटेगा इसकी भी किसी को कोई चिंता नहीं है | समाज को बाँटना इनका उद्देश्य है | इस गंदी प्रवृत्ति और उसे फैला रहे लोगों के मुंह पर केरल के लोगों ने तमाचा मारा है | यह खबर कहने को बहुत छोटी है पर उसमे छिपा संदेश बहुत बड़ा है | केरल की एक मस्जिद में १९ जनवरी को एक शादी हिन्दू रीति रिवाज से हो रही है | इस शादी का जिम्मा मुस्लिम जमात समिति ने उठाया है, वर वधु दोनों हिन्दू हैं |
अब थोडा मध्यप्रदेश | प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की राजनीति खेमों में बंटी हुई है | कांग्रेस के अपने खेमे हैं भाजपा के अपने | इन खेमों के एक समानता भी है | जिस दिन प्रदेश में कमलनाथ सरकार की कोई उपलब्धि प्रकाशित होती है दूसरे दिन ही दिल्ली के सिख विरोधी दंगे की बात उछलने लगती है | इसके विपरीत शिवराज सिंह के एक दो दौरों के बाद व्यापम खदबदाने लगता है | न तो वे केंद्र सिख विरोधी दंगे की बात करता है और न कमलनाथ सरकार व्यापम में किसी को फांसी पर चढाती है | ये सारे खेल नूराकुश्ती की तर्ज पर चलते आये हैं और चलते रहेंगे | कांग्रेस के खेमे में जब सिख दंगों की बात होती है तो उसके काउन्टर में एक बड़े नेता के निजी जीवन को सार्वजनिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती | इतनी गंदगी क्यों है ? जरा इस पर विचार कीजिए|
अफ़सोस हमने अपने बड़ों से यह सब नहीं सीखा | तो अब सीखिये, केरल भारत में ही है | केरल की एक मस्जिद में १९ जनवरी को होने वाली हिंदू लड़के-लड़की की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। इसका जिम्मा चेरुवल्लि मुस्लिम जमात समिति ने उठाया है। समिति के सचिव नुजुमुद्दीन अलुमुट्टिल ने बताया, “लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार ने हमसे मदद का अनुरोध किया था। इसके बाद हम आगे आए।” इस शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है।