

जानकारी के अनुसार, पुलवामा के राजपोरा रोड पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी इस कार को चला रहा था।पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने शक होने पर इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आतंकी ने फायरिंग की और फरार हो गया। सुरक्षाबलों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें आईईडी मिला।
फिलहाल उसे निष्क्रिय कर दिया गया है।जांच करने पर सामने आया है कि सफेद रंग की सैंट्रो कार पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगी थी। कार पर टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगी है। जो कि कठुआ में रजिस्टर्ड थी।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 में आतंकी हमला हुआ था।


