-तिरंगा संग लहरिया उत्सव का 15 अगस्त को होगा आयोजन

जयपुर- – अजय सिंह (चिंटू)।मान द वैल्यू फाउंडेशन की ओर से इस बार “तिरंगा संग लहरिया” की थीम पर तीज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को क्वींस रोड स्थिति केसरी बाग बैंक्वेट में होने वाले इस तीज उत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का मंगलवार को विमोचन किया। उत्सव का प्राथमिक उद्देश्य कला और संस्कृति को संरक्षण को बढ़ावा देना है साथ ही लुप्त होती परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना है। फाउंडेशन की संस्थापक मनीषा सिंह ने बताया कि हरियाली तीज हमारी भारतीय संस्कृति का एक प्रतीक हैं। इस दिन को राजस्थान में बड़े हर्षोंउल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस तरह के पर्व हमें प्रेम- सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं,साथ ही हमारी संस्कृति से जोड़ कर रखते हैं। वहीं मनीषा सिंह बताया कि आधुनिकता की भाग दौड़ में और एकल होते परिवार की वजह से पिछले कुछ सालों में हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहें हैं। खास कर युवा पीढ़ी वेस्टर्न कल्चर के चलते अपनी पारम्परिक संस्कृति से दूर हो रही है,जो बहुत ही चिंता की बात है। इसी को देखते हुए पिछले 11 सालों से मान द वैल्यू फाउंडेशन हर साल अलग अलग कार्यकर्मों का आयोजन करता है। उनमे से एक तीज उत्सव भी है। इस उत्सव में महिलाएँ पूरे साज-शृंगार के साथ लहरिया पहनती हैं और पूरे विधि विधान से तीज माता की पूजा की जाती है। उसके बाद महिलाएँ लोकगीतों पर थिरकती हैं। घूमर और लोकनृत्य करती हैं। इस बार कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया हैं जो कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृति से अवगत होंगे तथा इनका लुफ्त उठा सकेंगें। मनीषा सिंह ने बताया कि हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर माँ पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। यह दिन सुहाग का प्रतीक है। यह परंपरा और विरासत का उत्सव है।तिरंगा संग तीज उत्सव होगा खास –
मनीषा ने बताया कि देश मे आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव चल रहा है और फाउंडेशन की ओर से तीज उत्सव भी 15 अगस्त को ही मनाया जा रहा है। ऐसे में इस बार कार्यक्रम की थीम “तिरंगा संग लहरिया” रखी गई है। इसमें सोलह श्रृंगार की हुई महिलाएं और बच्चियां तिरंगे के साथ इस उत्सव को मनाएंगे। मनीषा ने बताया कि इस उत्सव में भारतीय संस्कृति के संग भारतीय त्योहार का मनमोहक अनुभव होगा। जिसमें तीज के सार को सामने लाने, पूजा अनुष्ठानों, मंत्रमुग्ध कर देने वाले घूमर नृत्य प्रदर्शन,आकर्षक प्रतियोगिताओं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये रही मौजूद –
मनीषा ने बताया कि इस बार तीज उत्स्व से यूथ को ख़ास कर जोड़ने के लिए ले तरह के कोप्म्पीटीशन भी होंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान “फेस ऑफ़ द यूथ” वृंदा राठौड़,कंचन कँवर, मधु राठौड़, निशा राजावत, नित्या तंवर, शशि शेखावत, संगीता कँवर, पूजा राठौड़, वंशिका राजावत, यशिका शर्मा मौज़ूद रही।