– मेहता ने दी होली की शुभकामनाएं
बीकानेर । जिला कलेक्टर नमित मेहता के आवास पर रविवार को पहली बार होलिका दहन पूरे उत्साह से संपन्न हुआ। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुए होलिका दहन से पूर्व जिला कलक्टर ने सपत्नीक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका का दहन किया गया।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने इस अवसर पर जिला वासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। मेहता ने कहा कि होली का पर्व हमें अच्छाई को अपनाने और बुराई को त्यागने का संदेश देता है। इस संदेश को अपने जीवन में उतार कर हम परोपकार, दया, प्रेम जैसे मूल्यों को प्रतिस्थापित करते हुए समाज को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं।
मेहता ने कहा कि वर्तमान में कोरोना एक बार फिर हमारे सामने चुनौती के रूप में है। इस चुनौती के विरुद्ध एक बार फिर पूर्ण सतर्कता बरतनी जरूरी है। एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करते हुए हमें होली के पर्व को पूरे उत्साह से मनाना है।