-498 सेम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए
जैसलमेर, 4 अगस्त/जैसलमेर जिले से पूर्व में भिजवाए गए सेंपल में से 216 जनों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हुई। इनमें 9 जने पोजिटीव तथा शेष 207 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. बारूपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरंभ से लेकर अब तक जैसलमेर जिले में कुल 28 हजार 020 सेंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भिजवाए गए। इनमें अब तक 27 हजार 129 जनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें अब तक 212 पोजिटीव आए हैं तथा 26 हजार 917 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। कुल पोजिटीव में से अब तक 164 जने कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
मंगलवार को जैसलमेर जिले से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 498 जनों के सेम्पल लेकर कोरोना जांच के लिए भिजवाए गए हैं।