

बीकानेर , ( ओम एक्सप्रेस ) महाराजा गंगासिंह विष्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा घोषित एलएल.एम. पार्ट द्वितीय के परीक्षा परिणामों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के छात्र-छात्राओं का परिणाम शानदार रहा है। महाविद्यालय की छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।


महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद खन्ना, सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोचन शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिष्नोई ने वरीयता सूची में आये छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी। संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान आर.के. दास गुप्ता ने भी छात्रों के अच्छे प्रदर्षन पर खुषी जाहिर की एवं अच्छे परिणाम हेतु संकाय सदस्यों को साधुवाद दिया।
