आगरा।यूपी के गोंडा के थाना खरगूपुर के देवरिया कला में शुक्रवार सुबह तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। मां और दो बेटियों की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
देवरिया कला में शुक्रवार सुबह तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आलाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर थाना पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की।
पूछताछ में गुरुवार शाम घर में क्लेश होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

You missed