बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आशियाना होटल में शुक्रवार की रात एक पार्टी के दौरान गोली चलने की वारदात हो गई। गोली वहां मौजूद एक युवक के सिर में लगी। घायल अवस्था में युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी हालत गंभीर रहने पर उसे दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भेजा गया।
बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्रदीप नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
इस बात से दूसरा युवक बेहद नाराज होकर अरिहंत से गाली-गलौज व हाथापाई करने लगा। तभी वहां मौजूद अन्य युवकों निखिल व आशीष ने दोनों में बीच-बचाव कर अलग कर दिया। इसी दौरान नाराज हुआ युवक वहां से बाहर निकल गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद वह वापस पिस्तौल लेकर कमरे में पहुंचा और उसने फिर से अरिहंत को जान से मारने की धमकी देते हुए गोली चला दी। गोली सीधे अरिहंत के सिर में लगी।
गोली चलने की घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। घायल अरिहंत को इलाज के लिए उसके साथी-पहले शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां पर भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उधर होटल में लड़कों व लड़कियों की शराब पार्टी दौरान हुए विवाद में गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल में भी पहुंचे। पुलिस ने होटल में उस दौरान मौजूद रहे लड़कों व लड़कियों से पूरी जानकारी भी जुटाने का प्रयास किया।