बीकानेर, 25 मई (ओम एक्सप्रेस )
स्वर्णकार समाज के बच्चों हेतु आयोजित सोनी एम्पायर्स के फेसबुक ग्रुप पर ऑनलाइन सोनी सारेगामा संगीत प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग के 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फेसबुक ग्रुप की एडमिन मुम्बई की खुशी सोनी ने बताया कि चौथे राउंड के टॉप टेन में बेल्लारी-कर्नाटक से पीयूष सोनी, किरन सोनी और संगीता सोनी, धार-मध्यप्रदेश से पल्लव सोनी, राजस्थान के सिरोही से भरत सोनी, बीकानेर की गायिका रुपाली जसमतिया और गीता मंडोरा, उदयपुर से गौरव सोनी, जयपुर से पूर्वी महेचा, जोधपुर से नंदिनी सोनी ने जगह बनाई है।

कार्यक्रम संयोजक केटी सोनी (सूरत) ने बताया कि निर्णायक मंडल में बीकानेर के पवन सोनी, इंदौर के रवि सोनी और मुम्बई के दीपक बेड़सा ने पूर्ण सतर्कता से संगीत की बारीकियों और उसके प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंक दिए। ज्ञात रहे बीकानेर की गीता सोनी वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. रामेश्वर आनन्द सोनी की पड़पौत्री, संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी की पौत्री और युवा गायक गौरीशंकर सोनी की पुत्री है। वहीं रुपाली सोनी जसमतिया शहर के मधुर गायक अशोक जसमतिया की पुत्री है।

मुम्बई की तरुणा सोनी ने बताया कि फाइनल राउंड हेतु प्रतिभागियों को गीत आवंटित कर दिए गए हैं। मुम्बई की चंद्रा सोनी ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे प्रतिभागियों को समाजसेवी बद्रीनारायण बेड़सा द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा। उनके सम्मान की सामग्री डाक द्वारा उनके घर पर भेज दी जाएगी। टॉप टेन में बीकानेर के कलाकारों के चयन पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के प्रेमप्रकाश सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, कवयित्री मनीषा आर्य सोनी, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, प्रेमरतन सोनी, सुन्दरलाल सोनी, राधाकिशन सोनी ने आकांक्षा व्यक्त की कि बीकानेर के ये कलाकार फाइनल राउंड में विजयी रहें।