-24 दिसम्बर की सायं 5 बजे भजन संध्या का आयोजन वेटरनरी ओडिटोरियम बीकानेर में रखा गया है |

बीकानेर ,| संस्कार भारती बीकानेर महानगर द्वारा 24 दिसम्बर की सायं 5 बजे भजन संध्या का आयोजन वेटरनरी ओडिटोरियम बीकानेर में रखा गया है | धनीनाथगिरी मठ पंच मंदिर में आज इसके बैनर का लोकार्पण ठाकुरप्रसाद स्वामी, मुनीन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, एन.डी.रंगा, भारत विकास परिषद् के अयोध्याप्रसाद शर्मा, किशनलाल छींपा, अशोक कुमार तंवर, नंदकिशोर भूंड, गोवर्धन जोशी, रामकिशोर यादव एवं कैलाश खत्री द्वारा किया गया |

संस्कार भारती बीकानेर महानगर द्वारा 24 दिसम्बर की सायं 5 बजे भजन संध्या का आयोजन वेटरनरी ओडिटोरियम बीकानेर में रखा गया है | संस्था के अध्यक्ष मुनीन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि भजन सम्राट मुम्बई के ओमप्रकाश अपने सुमधुर कंठों से भजनों की प्रस्तुति देंगे | महामंत्री ठाकुरप्रसाद स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.सतीश के.गर्ग कुलपति राजुवास करेंगे | बीकानेर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक जेठानंद व्यास महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित अति विशिष्ट अतिथि होंगे | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक टेकचंद बरडिया का उद्बोधन रहेगा |