बीकानेर।पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की भाजपा में वापसी पर गुरूवार देर रात धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में मिठाइयां बंटी। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवीसिंह भाटी के निकटस्थ रामकिसन आचार्य ‘सरपंच साब’ अस्वस्थता के बावजूद लंबे समय बाद मैदान में आए।
यहां जुटे समर्थकों ने भाटी, भाजपा के नारे लगाए। लगातार तीन बार से पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, भाजपा के युवा नेता दुर्गाशंकर आचार्य ‘टन्नू’, लाला, महेश आचार्य आदि मौजूद रहे। राम किशन आचार्य ने कहा, भाटी ने कहा है कि उनके और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीच अब कोई द्वेष नहीं रहा। सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं। आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।।