– बीकानेर से उमा सुथार ओर रेहाना बानो को बनाया सचिव
जयपुर।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राजस्थान महिला कांग्रेस में 13 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति को संस्तुति प्रदान की है। इस सूची में दो जिला अध्यक्ष प्रदेश सचिव प्रदेश महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में दो उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू बलाई अजमेर हमीदा बानो अजमेर ग्रामीण ,चार महासचिव रेखा परिहार जिला पाली ,रचना समलेटी जिला दोसा, लीलावती वर्मा जिला जयपुर ,कविता मित्तल जयपुर ,पांच प्रदेश सचिव हमराज़ खानम जयपुर ,मुमताज बानो बीकानेर ,उमा सूथर बीकानेर, सरिता मोहन पूनिया जयपुर, बबीता शर्मा भरतपुर, बनाई गई हैं। दो जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला पाली और भावना पटेल वासवानी जयपुर ग्रेटर होंगी। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि उपरोक्त नए समायोजन से प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी।