जयपुर।नगर पालिका चुनाव 2021 के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय से चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की गई जिसमें से एम जुबेर खान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस को निवाई चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है मोहम्मद हुसैन मुल्तानी प्रदेश महासचिव को निवाई और उनियारा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है । कैलाश भार्गव प्रदेश महामंत्री जोधपुर को चुनाव प्रभारी नोखा बीकानेर के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

महेंद्र सिंह भाटी संभाग अध्यक्ष जोधपुर को चुनाव प्रभारी देशनोक बीकानेर के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है रास्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम के 4 प्रदेश सदस्यों को राजस्थान में होने जा रहे नगर पालिका चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है जो संबंधित नगर पालिका में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में संबंधित जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष का नगर पालिका बोर्ड बनाने में सहयोग करेंगे ।