-घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा

-बेटी को मृत देखकर मायके वाले भी हतप्रभ

बिहार(सुपौल)-ओमएक्सप्रेस ब्यूरों-जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड 15 में एक विवाहिता महिला ने अपने बंद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान डपरखा वार्ड 15 निवासी संतोष सरदार के 30 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी के रूप में हुई है। हालांकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रहीं है। ग्रामीणों के मानें तो महिला मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि महिला मंगलवार की रात में अपने कमरे मे बेटी की साथ सोई हुई थी। जब अहले सुबह बंद कमरे में देर तक बच्ची की रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर गये। जाकर देखा तो कंचन देवी का शव फंदे में लटका हुआ था।

परिजनों के अनुसार मृतक महिला पिछले दिनों से खाना – पीना नहीं खा रही थी। हालांकि महिला की मौत संदेहास्पद है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले डपरखा पहुंचे। अपनी बेटी को मृत देखकर मायके वाले भी हतप्रभ है। वहीं मृत महिला की पति छह महीने से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहें है और लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं। मृतका के तीन बच्चे हैं। प्रिंस (4) संजना (1) स्वेता (1) मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का हाथ हमेशा के लिए उठ गया है। वहीं बच्चे को तो यह भी नहीं पता कि उसकी मां को क्या हुआ है।थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है।बताया कि मृतका के पिता के द्वारा घटना को लेकर दिए गए लिखित आवदेन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।