नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में माननीय जनपद न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के आदेशानुसार लवली जयसवाल न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ ने बताया कि वैवाहिक विवादों में प्री-लिटिगेशन विशेष अदालत का आयोजन 22 जनवरी, 2022 दिन बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण हापुड़ के समस्त पारिवारिक न्यायालय में किया जायेगा। इस विशेष लोक अदालत में ऐसे वैवाहिक विवादों का निस्तारण किया जायेगा, जो अभी न्यायालय में दाखिल नही हुए है। ऐसे पति पत्नी, सास, श्वसुर, देवर ननद, जेठ जेठानी जो घरेलू कलह का सामना प्रतिदिन कर रहे है, और परेशान करने वालों के खिलाफ कोई मुकदमा इसलिए कोर्ट में दाखिल नही करना चाहते, क्योंकि वे उनके घरवाले है, और कोर्ट कचेहरी से परिवार का विघटन होने के डर से मामलें को कोर्ट के समक्ष नही ले जा पाते है। तो यह विशेष लोक अदालत ऐसे परिवार जन को यह सुविधा देती है कि वे न्यायालय की लम्बी प्रक्रिया से बचते हुए अपने मामलों में सरल व सुविधा जनक निर्णय देने हेतु आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जमा कर सकते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ का कार्यालय न्यायालय परिसर के प्रांगण में स्थापित है। जहाॅ जन मानस की आसानी से पहुंच हो सकती है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी मयंक गोस्वामी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ संजय गौतम रंजना शर्मा जिला सूचना अधिकारी हापुड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
