

-ऐतिहासिक होगा नाकोड़ा में पौष दशमी का मेला : रमेश मुथा
नाकोड़ा (मेवानगर) । श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर नाकोड़ा तीर्थ पर त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, पावन निश्रा : योगनिष्ठ महान जैनाचार्य श्रीमद् बुद्धि सागर सूरीश्वर जी महाराज समुदाय के सागर गच्छ गौरव तपागच्छाधिपति जैनाचार्य श्री मनोहर कीर्ति सागर सूरीश्वर जी महाराज के शिष्य रत्न आजीवन गुरु चरणोपासक प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदयकीर्ति सागर सूरीश्वर जी के शिष्य गुरु कृपाप्राप्त मुनिवर्य विश्वोदय कीर्ति सागर जी महाराज साहेब एवं पावन उपस्थिति : मेवाड़ केशरी नाकोड़ा तीर्थोद्वारक आचार्य श्री हिमाचल सूरीश्वर म.सा पट्टधर शिष्य शासन प्रभावक आचार्य श्री रवि शेखर सूरीश्वर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती श्री कल्पलता श्री जी म.सा की शिष्य श्री तिलक प्रभा श्रीजी म.सा एवं चंद्रकला श्रीजी म.सा आदि ठाणा 2, श्री पुण्योदया श्रीजी म.सा की शिष्या साध्वी श्री चेलना श्रीजी म.सा, साध्वी चन्नवाला श्रीजी म.सा आदि ठाणा 2, खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी म.सा की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री महेंद्र प्रभा जी, श्री भव्य पूर्ण श्रीजी, कल्पपूर्णा श्रीजी, श्री जागृतपुर्णाश्रीजी, श्री सुलोचना श्रीजी की सुशिष्या गुरुवर्या श्री सुलक्षणा श्रीजी म.सा एवं प्रियश्रद्धांजना श्रीजी म.सा आदि ठाणा, मेवाड़ केशरी नाकोड़ा तीर्थोद्वारक आचार्य श्री हिमाचल सूरीश्वर म.सा के समुदाय वर्ती साध्वी गरिमा श्रीजी की सुशिष्या दिव्यप्रभा श्रीजी म.सा, साध्वी सुयशा श्रीजी, साध्वी भाविकयशा श्रीजी आदि ठाणा, गच्छाधिपति आचार्य देवेश राजयश सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी गुरवर्या वांचयमा श्रीजी, साध्वी जिनेशपद्मा श्रीजी, साध्वी हर्षितयशा श्रीजी आदि ठाणा की उपस्थिति में श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा । सम्पूर्ण मेले का लाभ स्व. श्रीमती सुमंगला बाई हुक्मीचंद जी की दिव्य आशीष से संघवी मंछालालजी, ताराचंदजी, हुकमीचंद जी ताराचंद जी, संजय, अमित, हर्षित, महावीर, विवेक, कौशल, कनिष्क, युक्त, दिव्यम, बेटा पोता शाह ताराचंद जी गोदाजी बावलेचा चौहान परिवार, कैलाश नगर चेन्नई वालो के लिया ।
मेले पर कार्यक्रम की रूप रेखा
पौष वद 8, शुक्रवार 16 दिसंबर को तेले करने वालो का धारणा (उतरपारणा)
पौष वद 9, शनिवार 17 दिसंबर को श्री नाकोड़ा पार्श्व – भैरव महापूजन दोपहर विजय मुहूर्त में एवं सांय कालीन भक्ति संध्या सिंगर दिलीप बाफना एवं खुशबू कुमट द्वारा
पौष वद दशम रविवार 18 दिसंबर को मेला व तेला के कार्यक्रम, श्री पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक का शानदार वरघोड़ा, पूजा, आंगी, भावना, भक्ति संध्या सिंगर वैभव बाघमार, अनिल सालेचा, नीता नायक द्वारा
पौष वद 11 सोमवार 19 दिसंबर 2022 श्री पार्श्व पद्मावती महापूजन एवं भक्ति संध्या सिंगर गौरव मालू, जागृति वडेरा, रोजल डोशी द्वारा
पौष वद 12 मंगलवार 20 दिसंबर को तेला का पारणा, तपस्वियों का बहुमान एवं बिदाई कार्यक्रम ।
पौष दशम का मेला एक बाद फिर रचेगा इतिहास : रमेश मुथा
श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ के अध्यक्ष रमेश मुथा के ने बताया की पौष दशमी मेले को लेकर नाकोड़ा ट्रस्ट तैयारियों में जुटा हुआ है, एक बार फिर से ये मेला नया इतिहास लिखेगा, मेले को लेकर विशेष तैयारिया की जा रही है, पूरा तीर्थ परिसर जगमग लाइट से चमकेगा, मेले पर तेले की तपस्या एवं कई धार्मिक आयोजन के साथ अलग अलग दिन प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन होगा, इस मेले पर देश भर से भक्त मेले के पहुंच कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे ।
