निजीकरण कंपनियां कर रही मनमाने कार्य से अवगत कराया आरटीओ को

बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फैडरेशन इंटक का शिष्टमंडल हेमंत किराडू के नेतृत्व में सोमवार को आरटीओ नेमीचंद पारीक से मिला और निजीकरण कंपनियों द्वारा किए जा रहे मनमाने कार्य से अवगत कराया। किराडू के साथ समीर खान, अशोक सांखला भी थे। ज्ञापन में किराडू ने आरोप लगाते हुए बताया कि फिटनेस स्थायी लाइसेेंस बनाने का काम जो निजी हाथों मेें है कंपनी द्वारा मनमानी फीस वसूली जा रही है। फैडरेशन ने पूर्व में भी विभाग को जानकारी दी लेकिन कोई कार्यवाही नही होना संदेह होता है। ऑनलाइन में भी आए दिन सर्वर डाउन रहना, शहर से 20 किलोमीटर दूरी पर पहुचने पर परेशानी होना भी एक समस्या है। उन्होंने सरकारी फीस से ज्यादा कंपनियों द्वारा फिटनेस सेंटर के नाम पर वसूलने पर कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।