Uddhav Thackeray

OmExpress News / New Delhi / महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए मंगलवार को संशोधित दिशानिर्देश जारी कर दिए है। रेड जोन में आवश्यक और गैर-आवश्यक वस्तुओं और सामग्रियों के लिए ई-कॉमर्स गतिविधि का चालू करने की छूट दी गई है। साथ ही, रेड जोन के सभी औद्योगिक इकाइयों / निर्माण स्थलों को संचालित करने की अनुमति भी दी गई है। (Industrial Units to Operate in Red Zone)

ePaper News Paper Digital Platform

गौरतलब है गत सोमवार को जानलेवा कोरोनावायरस के संचरण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश में राज्यों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन खुद निर्धारित करने की भी छूट दे दी थी।केंद्र की तरफ से गाइडलाइंस जारी होने के बाद सोमवार देर शाम महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।

लॉकडाउन में छूट देने का जोख‍िम वो नहीं उठा सकते : उद्धव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 के लिए संशोधित दिशा-निर्देश के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि लॉकडाउन में छूट देने का जोख‍िम वो नहीं उठा सकते, लेकिन ग्रीन जोन में ज्यादा राहत दी जाएगी। ग्रीन जोन में भी यथास्थ‍िति बनाए रखना चुनौती है, फिर भी सरकार ने 50,000 उद्योगों को खोलने की इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे ग्रीन जोन में रियायत देना शुरू कर रहे हैं।

Jeevan Raksha Hospital

गौरतलब है महाराष्ट्र कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित भारतीय राज्य है, जहां अब तक कुल 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि राजधानी मुंबई में अकेले 20 हजार से ज्यादा मामले हैं। इसके अलावा पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में शामिल हैं। जबकि पूरे भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख पार पहुंच चुका है। अब तक देश में अब तक 3029 लोगों की मौत हो चुकी है।