बीकानेर, 07 जुलाई। जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग के अधीन जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र छत्त्तरगढ़ एवं खाजूवाला में अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास का संचालन सत्र 2020-21 में करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि जिला मुख्यालय एवम् अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षैत्र में बालक/बालिका हेतु पृथक-पृथक अनुदानित अल्पसंख्यक छात्रावास संचालन के लिये इच्छुक पंजीकृत स्वयंसेवी/शिक्षण संस्थाओं के विधि सम्मत आवेदन 10 जुलाई तक आंमत्रित किये है। इच्छुक संस्थाएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, बीकानेर अथवा निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर से निर्धारित आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। छात्रावास संचालन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी इस विभाग की वेबसाईट www.minorityaffairs.rajasthan.gov.in तथा कार्यालय समय में व्यक्तिगत या दूरभाष संख्या 0151-2201008 सम्पर्क कर सकते है।
—–