बीकानेर,।समग्र आधुनिक अध्ययन तकनीक एवम सुविधाओं से सम्पन्न अध्ययन लाइब्रेरी का शुभारंभ पुलिस लाईन के सामने स्थित जयसिंह कॉम्प्लेक्स में करपात्री स्वामी श्री निरंजनदेव तीर्थ धर्मसंघ प्रन्यास देवीकुण्ड सागर के अधिष्ठाता श्रीधर प्रकाश ब्रह्मचारी महाराजने किया।

पूर्णतः वातानुकूलित इस लाइब्रेरी में 100 से अधिक विद्यार्थियों के बैठ कर अध्ययन करने की बेहद आरामदायक सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।संचालक वीरमदेव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अध्ययन लाइब्रेरी में फ़ास्ट स्पीड इंटरनेट वाई फाई, सीसीटीवी कैमरे,आरामदायक कुर्सियां,बैठने का खुला स्थान,प्रत्येक केबिन में लेपटॉप व मोबाईल चार्जर, करेंट अफेयर्स से संबंधित सभी पत्रिकाएं,समाचार पत्र,उपयोगी पुस्तकें,फिल्टर्ड पेयजल,छात्र व छात्राओं के लिए पृथक टॉयलेट्स, इन्वर्टर, रिफ्रेशमेंट केबिन,प्रिंटर,बुक बैंक,एम्प्लॉयमेंट नोटिस बोर्ड सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट सीरीज सहित तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

You missed