बीकानेर | प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा घडसीसर की कच्ची बस्ती में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई|

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि डॉ. शरद रावत द्वारा सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण करके हुई| उन्होंने बच्चों को नेताजी के आदर्शों पर चलने व उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही|

संस्था की जिलाध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को नेताजी की जीवनी व देश को स्वतंत्रता दिलाने में उनकी अहम् भूमिका के बारे में बताया|
साथ ही कहा की उनका मानना था कि, अन्याय सहना व गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है ऐसा ना हो इसके लिए आप सबका शिक्षित होना आवश्यक है|
संस्थान के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री, खिलौने, कपड़े, जूते, चप्पल इत्यादि देकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया गया व आगे भी संस्थान द्वारा इस संदर्भ में सहायता का आश्वासन दिया गया|

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महक गुप्ता, रजनी शर्मा, तनय गुप्ता, अजित सिंह, पूर्णसिंह, सुशील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही |