बीकानेर। रेंज आईजी ने किया शहर का दौरा कहा सादगी से मनाए ईद बढ़ते कोरोना को लेकर पूरे राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन पलगाया गया हैं। कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सख्ती बरती जा रही है। शहर के हर चौक चौराहों पर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है और बेवजह बाहर घूमने वालों के वाहन भी सीज किए जा रहे है। बीकानेर रेंज आई जी प्रफुल्ल कुमार ने बुधवार को शहर का दौरा कर हालातो का जायजा लिया।

इस दौरान प्रफुल्ल कुमार ने स्टेशन रोड ,केईएम रोड,सादुल सिंह सर्किल,कोटगेट,फड़ बाजार सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी ली।उन्होंने बीकानेर की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी वेव बेहद घातक है। शहरवासी बेवजह बाहर न निकले सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन की पालना कर पुलिस के जवानों का सहयोग करे । उन्होंने ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अभी सभी धार्मिक स्थल बंद है ऐसे मे लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले घरों में रहकर ही शहरवासियों के लिए दुआए करे।

You missed