– बार बंद कराने के साथ हुक्के किये ज़ब्त

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। आगरा में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में कई होटल व कैफ़े पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया और अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को बंद कराकर सभी के हुक्के ज़ब्त कर लिए।

इस कार्यवाही के दौरान एक कैफ़े की छत पर अवैध रुप से हुक्का बार चल रहा था। लोग बैखोफ होकर हुक्के का आनंद ले रहे थे। जैसे ही एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे टीम के साथ पहुँचे हुक्का पी रहे लोगों के होश उड़ गए। हुक्का बार को बंद कराया गया और हुक्के जब्त किए। यह पूरी कार्रवाई एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में की गई।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रेे ने बताया कि इस समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश है कि अभी किसी भी तरह से हुक्का बार संचालित नहीं किए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान एक कैफ़े की छत पर हुक्का बार संचालित था जिसे बंद कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि हुक्का बार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।